Kodarma News: थैलेसीमिया मरीजों के लिए कांग्रेस नेता ने किया रक्तदान
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल, कोडरमा में थैलेसीमिया मरीजों के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने मंगलवार को रक्तदान किया। प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा के मरीजों को रक्त के लिए दूसरे जिलों में जाने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए। सदर अस्पताल का ब्लड बैंक जल्द शुरू किया जाना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अपने ही जिले में रक्त उपलब्ध हो सके।प्रकाश रजक ने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है और इससे किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। थैलेसीमिया, दुर्घटना, गंभीर बीमारी और इलाज के दौरान कई मरीजों को समय पर रक्त की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के दौरान यह बात सामने आई कि सदर अस्पताल, कोडरमा का ब्लड बैंक अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.