Kodarma News: थाना के ठीक बगल में चोरी से दुकानदारों में दहशत, लगातार घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल
कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना से सटे गुमटी का ताला तोड़कर रविवार की रात अज्ञात चोरों ने नकद रुपए समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। थाना के ठीक बगल में हुई चोरी की घटना से पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है। दुकानदार हेमंती देवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे वह दुकान खोलने पहुंचीं तो गुमटी का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर दुकान में रखे कुछ नकद रुपए और अन्य सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी डोमचांच थाना को दी। मामले को लेकर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है。
चोरी की लगातार घटनाएं डोमचांच थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले दो अक्टूबर की र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.