कोडरमा, सितम्बर 19 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत विचरिया नईटांड़ मैदान में न्यू स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा मैच शनिवार को बोकारो और खूंटी की टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में बोकारो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खूंटी को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक की भूमिका नंदलाल रजवार, तफज्जुल अंसारी और पंकज टुडू ने निभाई। प्रतियोगिता का अगला मैच 27 सितंबर को कोडरमा और रामगढ़ की टीम के बीच खेला जाएगा। मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार यादव, कैलाश यादव, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, सुनील यादव, कमेटी अध्यक्ष मनिंद्र राम, सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप राम, एम. चंद्रा, नारायण दास, दीपक राम, कृष्णदेव यादव, रामकृपाल सिंह, राजेश सिंह,...