कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। अग्रवाल प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 का चल रहे मैच का फाइनल काफी रोमांचक रहा। तुलस्यान मेटल ने आनंद विहार रॉयल्स को चार विकेट से हराकर एपीएल 2026 सीजन-2 का खिताब अपने नाम कर लिया। सीजन-2 के चौथे व समापन दिवस पर महिला वर्ग की तीन मैचों की श्रृंखला का अंतिम मुकाबला और पुरुष वर्ग का फाइनल खेला गया। पुरुष वर्ग का फाइनल आनंद विहार रॉयल्स और तुलस्यान मेटल के बीच खेला गया। बारिश के कारण मुकाबले को 11 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आनंद विहार रॉयल्स ने 11 ओवर में 44 रन बनाए। टीम की ओर से हार्दिक लढ्ढा ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। उन्हें तुलस्यान मेटल के गेंदबाज अंकित खेतान ने आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलस्यान मेटल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। तुलस्यान मेटल ने चार विके...