कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटनाओं से महिलाओं में दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार को अड्डी बंगला रोड में बाइक सवार दो अपराधियों ने ई-रिक्शा से उतर रही महिला के गले से करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और बाइपास की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला और अपराधियों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, अड्डी बंगला रोड निवासी संगीता जैन, पति अनिल जैन, अपने जन्मदिन के मौके पर पुत्री के साथ घर में खाना बनाकर अजय जैन के आवास पर पहुंचे सुयश गुरुजी महाराज को खाना खिलाने ई-रिक्शा से जा रही थीं। अजय जैन के घर के समीप ई-रिक्शा से उतरने के दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार अपरा...