Kodarma News: तिलैया पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक चोरों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के गोमो खरीटांड़ से पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों पर बाइक चोरी में संलिप्त होने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की कई घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवकों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी को लेकर पुलिस आगे छापेमारी कर सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.