कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों व टोबैको कंट्रोल सेल की संयुक्त टीम द्वारा तिलैया डैम थाना अंतर्गत बाजार क्षेत्र में लगभग 25 खाद्य प्रतिष्ठानों एवं फूड स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में बिक्री की जा रही विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जांच की गई व खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि पैकेज्ड एवं डिब्बाबंद खाद्य सामग्रियों की खरीद एवं बिक्री से पूर्व उन पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि, यूज बाई व एक्सपायरी व निर्माता का पूर्ण पता अंकित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्माता एव...