Kodarma News: तिलैया डैम क्षेत्र में झूमर कार्यक्रम, मांदर की थाप पर जमकर झूमे लोग
कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: चंदवारा। प्रखंड के तिलैया डैम स्थित कांटी और बड़कीधमराय पंचायत में रविवार को झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक झूमर गीतों पर नृत्य कर अपनी संस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सामूहिक रूप से गीत-संगीत का आनंद लिया। कांटी में आयोजित झूमर कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया सरस्वती देवी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष सतीश सिंह, द्वारिका प्रसाद, बुधन यादव, संजय नारायण प्रसाद, बोधी पंडित, संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.