कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में जेएसएलपीएस से जुड़ी 13 महिला समूहों की सदस्यों ने बैंक सखी मित्र साधना प्रिया पर 5 लाख 16 हजार 716 रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि वे बैंक से लिए गए लोन की किस्तें नियमित रूप से हर महीने बैंक सखी मित्र को जमा करती थीं, लेकिन उनके द्वारा यह राशि बैंक में जमा नहीं की गई। इसका खुलासा तब हुआ, जब सभी 13 महिला समूहों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।

किस्तों की राशि बैंक में जमा नहीं होने का आरोप महिलाओं ने बताया कि बैंक खाते फ्रीज होने के बाद उन्हें किस्तों की राशि बैंक में जमा नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद सभी समूहों की सदस्यों ने आपस में हिसाब-किताब का मिलान किया। जांच में कुल 5,16,716 रुपये बैंक में जमा नहीं होने की बात सामने आई। महिलाओं क...