कोडरमा, अक्टूबर 7 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर प्रशासन के अनुसार बाजार रोड पर सड़क के किनारे सब्जी और फल की दुकानें लगने से आवागमन का रास्ता संकरा हो जाता है। इसके कारण बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनती है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के साथ पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से कहा था कि वे लोहे की रेलिंग के अंदर ही अपनी दुकान लगाएं, ताकि सड़क का हिस्सा खाली रहे और वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं हो। बाजार रोड पर छोटे स्तर पर सब्जी बेचने वाले लोगों के लिए नगर प्रशासन की ओर से शेड की व्यवस्था की गई है। ऐसे दुकानदारों से अपील की गई कि वे सड़क पर दुकान लगाने के बजाय निर्धारित शेड में जाकर सब्जी बेचें。 यह भी पढ़ें- Kodarma News: जनसमस्याएं...