कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में तंबाकू एवं सिगरेट उत्पादों की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। ढाब रोड और बेहराडीह क्षेत्र की पांच दुकानों पर छापेमारी के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल 2,900 का जुर्माना वसूला गया। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ मौके पर ही चालान काटकर जुर्माना लगाया गया। साथ ही सभी दुकानदारों को भविष्य में नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि गुटखा, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री से जुड़े सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। फिलहाल उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया है, लेकिन आगे भी नियमों की अनदेख...