कोडरमा, अक्टूबर 11 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के कोठियाराबर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन ठग ली। बदमाशों ने सुरक्षा का हवाला देकर महिला को चेन उतारने को कहा और उसे कागज में लपेटकर सुरक्षित रखने का झांसा दिया। बाद में महिला ने जब कागज खोलकर देखा, तो उसमें चेन की जगह पत्थर मिला।

ठगी की पूरी घटना पीड़िता शांति देवी ने बताया कि वह दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान दो व्यक्ति वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे पूछताछ करने लगे। दोनों ने कहा कि सोने की चेन पहनकर बैठने से छिनतई की घटना हो सकती है। इसके बाद उन्होंने महिला को चेन उतारकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। महिला जब चेन उतारने लगीं, तो दोनों ने उन्हें एक कागज दिया और उसमे...