Kodarma News: डोमचांच में कार बेचने के नाम पर युवक से 20 हजार रुपये की ठगी
कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के जानपुर राणा टोला में कार बेचने का झांसा देकर एक युवक से 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार चमन राणा, पिता स्व. जयराम राणा ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में चमन राणा ने बताया कि 29 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर 9588914006 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को सेना का जवान बताते हुए अल्टो कार बेचने की बात कही। उसने वीडियो कॉल कर कार भी दिखाई और अपना आईडी कार्ड दिखाया, जिस पर गोपाल कृष्ण शिखर नाम लिखा था। आरोपी ने कार की कीमत 45 हजार रुपये बताई। इसके बाद गाड़ी ट्रांसफर कराने के नाम पर 1950 रुपये भेजने को कहा। फिर बताया कि वह हजारीबाग पहुंच गया है और गाड़ी में कुछ काम कराना है, जिसके लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.