कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच में कचरा निस्तारण की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चंचाल पहाड़ी के समीप बनाए गए अस्थायी डंपिंग स्थल पर पहले ही कचरा फेंकने पर रोक लग चुकी थी। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा अंबा दाहा जंगल क्षेत्र में कचरा डंप कराया जा रहा था, लेकिन वन विभाग ने वहां भी कचरा फेंकने पर रोक लगा दी है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद नगर पंचायत के सामने कचरा निस्तारण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पिछले दो दिनों से नगर पंचायत के सभी कचरा संग्रहण वाहन कचरे से लदे हुए खड़े हैं। डंपिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाला कचरा अब वाहनों में ही जमा हो रहा है। कचरे से भरे ...