Kodarma News: डोमचांच में अनियंत्रित होकर पलटा खोवा लदा पिकअप, चालक बचा
कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर देवीपुर मोड़ के समीप गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन का पिछला टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बनारस से करीब 25 क्विंटल पेड़ा बनाने वाला खोवा लेकर देवघर बाबा धाम जा रहा था। वाहन चालक बच्चे लाल यादव (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय बाल गोविंद यादव, निवासी बनारस ने बताया कि देवीपुर मोड़ के पास पहुंचते ही वाहन का पिछला टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। वाहन को नियंत्रित करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदा खोवा सड़क पर बिखर गया। चालक सुरक्षित रहा और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.