कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अब प्रखंड स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को डोमचांच प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 76 लोगों द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया। ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट में 28 चालक उत्तीर्ण एवं 15 चालक अनुत्तीर्ण हुए, जबकि 33 चालकों का ऑनलाइन टेस्ट लिया जाना शेष है। लोगों ने कहा कि दिनभर दौड़-भाग के बाद खाली हाथ लौटने का दर्द मिला। कहा कि फॉर्म भरे, लाइन में लगे, धूप में तपे मगर मायूसी ही हाथ लगी। इस दौरान कई आवेदकों ने कहा कि ऑनलाइन टेस्ट का सिस्टम इतना जटिल था कि ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को समझ ही नहीं आया। उक्त कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, मोटर...