कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड पर महिलाओं के लिए यूरिनल और शौचालय की व्यवस्था नहीं होने का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया है। समाजसेवी बसंत मेहता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप और जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायक मद से करीब सात वर्ष पूर्व निर्मित सार्वजनिक शौचालय को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और सरकारी राशि के उपयोग की भी जांच कराने का आग्रह किया है। 2 नवंबर 2026 को भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि डोमचांच टैक्सी स्टैंड एक व्यस्त सार्वजनिक स्थल है। यहां आसपास के करीब 30 गांवों से प्रतिदिन महिलाएं, छात्राएं और कामकाजी महिलाएं आवागमन करती हैं। इसके बा...