कोडरमा, अक्टूबर 13 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता सईद नसीम ने कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता को मंगलवार को आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से मांग की है कि आदिवासी नाबालिग यौन उत्पीड़न की पीड़िता की मेडिकल जांच हजारीबाग के सदर अस्पताल या रिम्स में करायी जाए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यौन उत्पीड़न के आरोपी सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार अगर अधिक बीमार हैं, तो उनको कोडरमा सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए तत्काल रांची या हजारीबाग रेफर किया जाए। कांग्रेस नेता सईद नसीम का कहना है कि सदर अस्पताल कोडरमा का इतिहास रहा है कि एक अंगुली में दर्द होने के बाद भी मरीज को तत्काल यहां से रेफर कर दिया जाता है, वहीं यौन उत्पीड़न के आरोपी सिविल सर्जन को इतनी गंभीर हालत में भी एक पेइंग वार्ड में रखना डॉ अनिल कुमार की स्वास्थ्य...