Kodarma News: डेढ़ सौ साल पुराना है जयनगर दुर्गा मंदिर का इतिहास, अब दिया जा रहा भव्य स्वरूप
कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर स्थित दुर्गा मंदिर का इतिहास करीब 150 साल पुराना बताया जाता है। मंदिर में मां दुर्गा की पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां सबसे पहले पूजा बिहार के दारोगा आइडियल सिंह द्वारा शुरू कराई गई थी। उस समय हरलाल सिंह मंदिर के पुजारी हुआ करते थे। धीरे-धीरे यह पूजा क्षेत्र की आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई। बताया कि समय के साथ दुर्गा पूजा का स्वरूप भव्य होता गया। वर्तमान में दुर्गा मंदिर को खूबसूरत और आकर्षक स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है, ताकि मंदिर की सुंदरता बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं को भी बेहतर धार्मिक वातावरण मिल सके। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चाराडीह स्थित दुर्गामंडप में बनाया गया पंडाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.