कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की सिमरिया पंचायत अंतर्गत डुमरडीहा गांव में बुधवार को नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक डॉ. नीरा यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया। ग्रामीण विकास विभाग के स्पेशल डिवीजन द्वारा लगभग 55.50 लाख रुपये की लागत से इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास के बाद विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने से सिमरिया पंचायत सहित आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक...