कोडरमा, अक्टूबर 17 -- चिकित्सकों की दस सूत्री मांगें Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता चिकित्सकों की सुरक्षा, बेहतर कार्यपरिस्थितियों और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्वाइंट मेडिकल मूवमेंट, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) समेत राज्य के 10 चिकित्सा संगठनों के आंदोलन के तहत चिकित्सकों ने लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 22 अक्टूबर को संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चिकित्सकों की मांगें स्वीकार, समयबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन ज्ञापन में झारखंड मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मज...