कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार के दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन डीसी के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार के दौरान निर्माण कार्य कर रास्ता रोकने,जबरन तालाब का कार्य करने, गैस कनेक्शन, ग़लत तरीके से राशन उठाव करने राशन कार्ड डिलिट करने के संबंध में, जमीन पर जबरन जोतने एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। डीसी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में आए मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपायुक्त ...