Kodarma News: डीएसपी ने थाना का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
कोडरमा, अक्टूबर 31 -- जयनगर थाना का निरीक्षण Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीएसपी अरविंद कुमार ने शनिवार को जयनगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हाजत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की तथा लंबित कांडों की समीक्षा की।इस दौरान डीएसपी अरविंद कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नियमित गश्ती, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने लंबित मामलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.