कोडरमा, सितम्बर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने पोस्टर स्लोगन, साक्षरता संदेश आदि के माध्यम से समाज से अशिक्षा एवं अज्ञानता को दूर करने का आह्वान किया। मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि किसी राष्ट्र के वास्तविक प्रगति उनके नागरिकों की शिक्षा और जागरूकता पर निर्भर होती है। शिक्षित व्यक्ति अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिथलेश कुमारी, ज्योति, सूर्यकांत मिश्रा, गिरजा शंकर पात्रो आदि का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- जागरूकता रैली निकाली गई कार्यक्रम का संचालन जनब व वर्तिका ने किया। यह भी पढ़ें- Pratapgar...