Kodarma News: डीएवी स्कूल में मनायी गई मेजर ध्यानचंद की जयंती
कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: कोडरमा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में शनिवार को महान हॉकी खिलाड़ी एवं 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों और भारतीय खेल जगत में उनके अमूल्य योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद केवल महान खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रप्रेम के प्रेरणास्रोत भी थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.