कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: कोडरमा। डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो, सतपुलिया में शुक्रवार को फ्लावर शो का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी गुलाब, लिली, सूरजमुखी, डेज़ी, कमल, गेंदा सहित विभिन्न सुंदर फूलों की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों की रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को मानो पुष्प वाटिका में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ्लावर रैंप वॉक रहा, जिसमें बच्चों ने आत्मविश्वास एवं मनमोहक अंदाज के साथ अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए अभिभावकों का सहयोग एवं उत्साहवर्धन के लिए बधाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...