कोडरमा, अगस्त 14 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत अंतर्गत मेहतरियाअहरी के समीप गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। महुआटांड की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें आग लग गई। हालांकि चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर महुआटांड की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। चालक के सुरक्षित बच जाने पर लोगों ने राहत की सां...