कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। त्योहार का मौसम आते ही ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली से बिहार, झारखंड और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी टिकटों की मांग बढ़ गई है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने तत्काल टिकट ही आखिरी उम्मीद बची है।रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी भी साफ दिखाई दे रही है। कोई तत्काल टिकट के लिए प्रयास कर रहा है तो कोई बस या दूसरे वैकल्पिक साधनों से घर पहुंचने की योजना बना रहा है। सवाल यह है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कितनी अतिरिक्त व्यवस्था की है और क्या स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की जरूरत पूरी...