कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा स्थित बरियारपुर मोड़ के समीप रविवार को ट्रक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान घुड़मुड़िया निवासी प्रदीप प्रसाद यादव के पुत्र आयुष कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, आयुष खुट्टा से अपने घर घुड़मुड़िया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ईंट लदे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम केंदुआड...