Kodarma News: टोटो चालक ब्लू और ऑटो चालकों के लिए खाकी ड्रेस अनिवार्य
कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर में लचर ट्रैफिक व्यवस्था के कारण आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को हो रही परेशानी दूर करने को लेकर बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में टोटो व ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का भी निर्देश दिया गया। इसके तहत टोटो चालकों के लिए ब्लू ड्रेस, जबकि ऑटो चालकों के लिए खाकी ड्रेस निर्धारित की गई। मुख्य सड़क पर जहां-तहां वाहन खड़ा कर सवारी उठाने पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ प्रमोद केसरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम उर्फ बाबू, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रणधीर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार समेत टोटो व ऑटो चालक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जलजमाव वाले क्षेत्रों का नप अध्यक्ष ने लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.