Kodarma News: टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में जयनगर ने तिलोकरी को 26 रन से हराया
कोडरमा, अक्टूबर 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधिटी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन विधायक अमित कुमार यादव ने किया। उद्घाटन मैच जयनगर और तिलोकरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जयनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिलोकरी को 26 रन से हराकर जीत दर्ज की।टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जयनगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में तिलोकरी की टीम छह विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। इस तरह जयनगर ने 26 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जयनगर की जीत में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महज 22 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।मौके पर प्रमुख अंजु देवी, जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया राजकुमार यादव, पूर्व बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.