कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित विशुनपुर आश्रम रोड में श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट के द्वारा रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में नेत्र, मधुमेह एवं रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जाँच की व्यवस्था की गई। इसमें कुल 54 लोगों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मरीजों का सामान्य उपचार डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा द्वारा किया गया, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार ने आंखों से संबंधित जाँच एवं उपचार किया। शिविर के सफल आयोजन में दवाई एवं चश्मा वितरण का कार्य फरमासिस्ट कुमार देवेंद्र शरण एवं अभिनन्दन चौरसिया ने किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेलदौर नगर पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...