कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोवर्धन सेवा संघ के तत्वावधान में मंगलवार को मडुआटांड स्थित गोवर्धन मंदिर प्रांगण में गोवर्धन पूजा धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से गाय की पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य पुजारी के रूप में बंधन यादव ने पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गोवर्धन पूजा पूरे क्षेत्र के लोगों का पर्व है। यहां लंबे समय से इस पूजा का आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वे इस पूजा में शामिल होते रहे हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: गोवर्धन पूजा पर्व जिलेभर में भक्तिभावना व धूमधाम के साथ मनाया पूजा के उपरांत देर शाम भक्ति जागरण का आयोजन ...