Kodarma News: झुमरी तिलैया में कई जगह गिरे पेड़ व होर्डिंग, बिजली आपूर्ति रही बाधित
कोडरमा, सितम्बर 11 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अचानक आयी तेज आंधी-पानी से शहर के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। आंधी के कारण कई जगह पेड़ धराशायी हो गये, जबकि बड़े-बड़े होर्डिंग भी गिर गये। कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार टूटने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मडुआटांड दुर्गा मंडप के पीछे आंधी की चपेट में आने से बिजली का पोल ट्रांसफार्मर सहित गिर गया। वहीं देवी मंडप रोड में पेड़ की बड़ी डाली बिजली के तार पर गिर गयी, जिससे तार टूटकर सड़क पर गिर गये। इसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी।इधर, कोडरमा प्रखंड के बेकोबार उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 में भी आंधी के कारण पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इससे क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.