Kodarma News: झुमरी तिलैया नगर परिषद में तानाशाही चरम पर : कांग्रेस
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । कांग्रेस नेता सईद नसीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झुमरी तिलैया नगर परिषद की तानाशाही चरम पर है। 27 अक्टूबर को नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा निर्वाचित नगर अध्यक्ष के आवास पर बिना नोटिस के जबरन नापी कराया जाना पूरी तरह गैर-कानूनी है। ये सिर्फ एक घर की नापी नहीं, लोकतंत्र से चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान है। सईद नसीम ने इस अपमानजनक कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि दोषी ईओ और जेई को तत्काल निलंबित की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नगर परिषद अध्यक्ष के मकान की नापी करने पहुंची टीम, जांच रिपोर्ट का इंतजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.