कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । झुमरी तिलैया शहर की तस्वीर बदलने और इसे स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रबुद्धजनों ने पहल शुरू की है। इसी को लेकर शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में 22 लोगों ने भाग लिया और शहर की बेहतरी के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक में एक टीम का गठन किया गया, जो आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर शहर की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेगी। बैठक में झुमरी तिलैया की मौजूदा स्थिति, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए केवल सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक प्रयासों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भ...