कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। इस्कॉन हजारीबाग-कोडरमा के तत्वावधान में 19 जुलाई को शहर में निकाले जाने वाले श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा अब 20 जुलाई को निकाली जायेगी। इस संबंध में इस्कॉन के को-ऑर्डिनेटर डॉ. केशव आनंद दास व वीरभद्र दास ने बताया कि श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह रथयात्रा 19 जुलाई को आयोजित होनी थी, लेकिन उसी दिन होने वाली एसएससी परीक्षा को देखते हुए इसे 20 जुलाई (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि 19 जुलाई को एसएससी परीक्षा के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: 20 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, भंडारे का भी होगा आयोजन परीक्ष...