कोडरमा, अगस्त 7 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो वार्ड नंबर-20 स्थित कहार मोहल्ला में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे एक 16 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छोटू महतो की पुत्री ललिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए जाने से पहले ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी दौरान घटना की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।नाबालिग ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- कुसमरा में नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया...