कोडरमा, जुलाई 26 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आबादी वाले इलाकों में लगातार प्रवेश ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गया है। हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार हो रही फसल क्षति से कई किसानों का खेती से मोहभंग होने लगा है। शनिवार की रात जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथी बरियारडीह स्थित पौधशाला में पहुंच गया, जहां उसने जमकर उत्पात मचाते हुए करीब एक हजार पौधों को नष्ट कर दिया। इसके बाद हाथी नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम जमडीहा पहुंचा और वहां भी फसलों को नुकसान पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मझगईं में हाथियों की दहशत, किसान की तीन एकड़ फसल तबाह जमडीहा निवासी मधुसूदन के ...