कोडरमा, नवम्बर 17 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के योगियाटीला, परतापुर और सतडीहा इलाके में देर रात झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। रात के अंधेरे में हाथी को गांव के आसपास विचरण करते देख लोग भयभीत हो गए। अचानक हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जाता है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का लगातार विचरण हो रहा है। इससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। वहीं, बीते दिनों खरपोका, गड़गी , आदि गांव में भी जंगली हाथी ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। लगातार हाथियों के गांवों की ओर आने और फसलों को बर्बाद करने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के लगातार विचरण के बावजू...