Kodarma News: झारखंड पब्लिक स्कूल ने आरपीवाई स्कूल को 10 विकेट से हराया
कोडरमा, अक्टूबर 17 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बागीटांड़ स्टेडियम में आरपीवाई ग्लोबल स्कूल और झारखंड पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीवाई ग्लोबल स्कूल ने 14.1 ओवर में 22 रन बनाया, जिसमें मयंक ने सर्वाधिक पांच रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए झारखंड पब्लिक स्कूल की ओर से अभिनव ने सात विकेट प्रिंस ने दो विकेट और फरहान ने एक विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड पब्लिक स्कूल की टीम ने 3.3 ओवर में जीत दर्ज कर ली। प्रिंस ने 17 रन और राजीव ने तीन रन का योगदान दिया। बेहतर खेल के लिए अभिनव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर धर्मेंद्र कौशिक और सुरेंद्र प्रसाद तथा स्कोरर रोहित भारती थे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.