कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के झांझरी गली में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में चर्चा का माहौल रहा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई होगी।बताया जाता है कि शव झांझरी गली स्थित एक मसाला फैक्ट्री के बगल में पड़ा हुआ मिला। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...