कोडरमा, अक्टूबर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत सोमवार को तीन फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। करमा और झरीटांड के बीच खेले गए मैच में निर्धारित समय गोल नही होने पर पेनाल्टि सूट ऑउट में झरीटांड की टीम नौ-आठ से विजयी रही। इसके अलावा चरकीपहरी और किंग क्लब गुमो मैच का फैसला भी पेनाल्टि सूट ऑउट में हुआ। इसमें किंग क्लब गुमो पांच-चार से मैच जीत कर अगले राउण्ड में प्रवेश किया जबकि आजाद क्लब गुमो और कोसमाडीह के बीच मैच होनी थी जिसमें कोसमाडीह की टीम नही आने से गुमो के टीम को वाकओवर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अपना क्लब हजारीबाग ने पुरनाडीह को दो गोल से हराया मैच को सफल बनाने में विजयी रहे अरशद खान, वासुदेव यादव, उमेश यादव, रोहित यादव, संदीप कुमार आदि ने अपना योगदान...