Kodarma News: झंडा चौक पर लग रहा भीषण जाम, लोगों का बिगड़ रहा है काम
कोडरमा, नवम्बर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। दीपावली और छठ को लेकर कोडरमा के झुमरीतिलैया में भीड़ बढ़ी हुई है। गुरुवार को झंडा चौक से महाराणा प्रताप चौक, स्टेशन रोड और ओवरब्रिज के पास भारी भीड़ दिख रही। भीड़ के साथ फुटपाथी दुकानें भी बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में सड़क जाम की समस्या गंभीर बन गई है। चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती नहीं होने से भीड़ व टोटो की भरमार से जाम पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। धनतेरस आज और दीपावली रविवार को है। धनतेरस से लेकर रविवार तक इन इलाकों में भारी भीड़ रहेगी। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन को ट्रैफिक को सुगम रखने के लिए सख्ती के साथ कड़ी मशक्कत करनी होगी।
त्योहारों में बढ़ी भीड़ और जाम दीपावली पर बढ़ीं फुटपाथी दुकानें, जाम की समस्या गंभीर वैसे तो झुमरीतिलैया का इलाका सालों भर अतिक्रमणकारियों की चपेट में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.