कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर जाम की समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की दोपहर दो बजे से तीन बजे तक चौक पर भीषण जाम लगा रहा। इससे स्कूल बसों समेत अन्य वाहन और राहगीर परेशान रहे। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए मौके पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। झंडा चौक शहर का प्रमुख व्यस्त इलाका है। यहां सड़क पर ही दुकानें सजने और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। सोमवार को भी जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बसें भी इसमें फंसी रहीं। इसके अलावा अपने जरूरी काम से निकले लोगों को भी परेश...