Kodarma News: जैक बोर्ड के निर्देश पर हुआ चुनाव, आसिफ नसीम निर्विरोध बने मदरसा अहमदिया के सचिव
कोडरमा, अक्टूबर 23 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। मदरसा अहमदिया जयनगर की प्रबंध समिति के सचिव के चयन को लेकर जैक बोर्ड के निर्देश पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया कौशर खान ने की। इस दौरान डीईईओ मुकुल राज के प्रतिनिधि के रूप में बीओ नागेश्वर प्रसाद, बीपीओ राधा सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक वरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। ग्राम सभा में सचिव पद के लिए सद्दाम हुसैन और आसिफ नसीम के नाम सामने आए। हालांकि, सद्दाम हुसैन ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद आसिफ नसीम को निर्विरोध मदरसा अहमदिया का नया सचिव चुना गया।
चुनाव 2017 से लंबित उल्लेखनीय है कि मदरसा की प्रबंध समिति का चुनाव वर्ष 2017 से लंबित था। इस दौरान कई बार चुनाव की तिथि निर्धारित की गई, लेकिन विभिन्न कारणों से चुनाव स्थगित होता रहा। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.