कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में अभ्यर्थियों का उत्साह देखने को मिला। जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर दिव्यांग अभ्यर्थी भी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, कई केंद्रों पर 55 वर्ष तक की उम्र के अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न काफी आसान थे और उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा का परिणाम बेहतर रहेगा। अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द से जल्द शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से युवा शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा आयोजित होने के बाद अब सरकार को रिक्त पदों पर नियुक्ति की दिशा में पहल करनी चाहिए।इधर, यह भी पढ़ें- Kodarma News: एक दशक बाद जेटेट परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में दिखा उत्स...