कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेजे कॉलेज के अस्तित्व, गौरवशाली इतिहास और छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य की रक्षा को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। गुरुवार को कॉलेज परिसर में जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और छात्र नेताओं ने एक मंच पर आकर कॉलेज से जुड़े मुद्दों पर व्यापक आंदोलन का ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश भारती तथा संचालन सचिव देवेंद्र कुमार ने किया। नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष साजिद हुसैन और नगर पंचायत डोमचांच के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने सरकार से विश्वविद्यालय परिवर्तन संबंधी आदेश तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कांग्रेस छात्र हित ...