कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड बीडीओ गौतम कुमार वीबी-ग्राम-जी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, बीएफटी सहित प्रखंड के संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामशरण कुमार, सहायक अभियंता तारिक अनवर एवं पंचायत सचिव चंदन कुमार ने वीबी-ग्राम-जी से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, कार्यप्रणाली एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।कार्यशाला में कनीय अभियंता प्रवीण पंचम, अजय कुमार एवं विकास कुमार, पंचायत सचिव चंदन कुमार, अमित कुमार एवं देवनारायण गोप तथा ग्राम रोजगार सेवक सुरेंद्र च...