Kodarma News: जीवनभर का साथ अंतिम सांस तक, पत्नी के वियोग में पति ने भी छोड़ी दुनिया
कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत के शहीद चौक स्थित सिंगलोडीह गांव में पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की ऐसी मार्मिक मिसाल सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। वर्षों तक सुख-दुख में साथ निभाने वाले दंपती का साथ मौत भी नहीं तोड़ सकी। पहले पत्नी का निधन हुआ और कुछ ही देर बाद पति ने भी अंतिम सांस ले ली। एक ही घर से दोनों की अर्थियां उठने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बीमार चल रही 55 वर्षीय सुधा देवी का बुधवार को उनके घर पर निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में मातम छा गया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर उनके 60 वर्षीय पति ओमप्रकाश पोद्दार गहरे सदमे में आ गए। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन जीवनसाथी के बिछड़ने का दुख वह सहन नहीं कर सके और कुछ ही समय बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.